घरोट
अमरोहा · उत्तर प्रदेश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बसा घरोंट गाँव कई बिरादरियों का साझा घर है। अभिलेखों के अनुसार, यहाँ विभिन्न गोत्र निवास करते हैं, जिनमें छज्जा नंगला से जुड़ी लुहाच परिवार की शाखा भी शामिल है।
घरोंट अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में स्थित लगभग 1100 की आबादी वाला गाँव है, जहाँ बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
वंशावली विवरण के अनुसार, खचेड़ू के परिवार के बसने के बाद गाँव में लुहाच परिवार की उपस्थिति दर्ज है।
गाँव का परिचय और अवस्थिति
घरोंट गाँव अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में स्थित एक मध्यम आबादी का गाँव है। यहाँ पक्की सड़कें, उपजाऊ भूमि, स्कूल, चिकित्सा केंद्र, बैंक और अन्य सुविधाएँ मौजूद हैं तथा यहाँ धारीवाल, बंगा और लुहाच गोत्र के लोग रहते हैं।
लुहाच परिवार का इतिहास
छज्जा नंगला की वंशावली के अनुसार, खचेड़ू की पत्नी होशियारी देवी को अपने पिता की संपत्ति मिलने के बाद उनका परिवार लगभग 1960 में घरोंट आकर बस गया। इस परिवार ने अतिरिक्त भूमि भी खरीदी और वर्तमान में गाँव में इनकी 39वीं पीढ़ी निवास कर रही है।
01गाँव का परिचय और अवस्थिति
घरोंट गाँव का इतिहास
घरोंट गाँव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 14 किलो मीटर और तहसील मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर स्थित है। इसके पूर्व में देहरी जाट, दक्षिण में दादूपुर, पश्चिम में कोटा और उत्तर में दौलतपुर गाँव की सीमा लगती है। सब गाँवों से पकी सड़क से संपर्क है। गाँव की कुल आबादी लगभग 1100 लोगों की है जिसमें से लुहाच परिवार के 15 लोग रहते हैं। इस गाँव का कुलरकबा 2000 बीघा है जिसमें से लुहाच परिवार के पास 90 बीघा जमीन है। जमीन समतल और उपजाऊ है। सिंचाई मध्य गंगा नहर से होती है। इस गाँव में 1 मंदिर, 1 प्राथमिक स्कूल, 1 माध्यमिक स्कूल, 1 उच्च माध्यमिक स्कूल, 1 चिकित्सा केंद्र, 2 चौपाल, 2 तालाब और 1 बैंक भी है। गाँव में लुहाच के अलावा धारीवाल और बंगा गौत्र के लोग लहते हैं।
02लुहाच परिवार का इतिहास
छज्जा नंगला वंशावली के मुताबिक 36 वीं पीढ़ी के मुख्तियार सिंह के 3 बेटे थे। खचेड़ू, तेजपाल और गुलाब सिंह। तेजपाल और गुलाब सिंह छज्जा नंगला में ही बस गए। गुलाब सिंह अविवाहित था। खचेड़ू की शादी अमरोहा जिले के घरोंट गाँव में हो गई। उसकी पत्नी होशियारी के कोई भाई नहीं था। इस लिए उसके पिता की सारी संपती की होशियारी देवी हकदार बन गई। इस लिए होशियारी देवी सपरिवार 1960 ईस्वी केा आस पास घरोंट आकर बस गई। पिता की 50 बीघा जमीन खचेड़ू के बेटों के नाम हो गई। इस परिवार ने मेहनत करके 40 बीघा जमीन और खरीद ली। इस प्रकार घरोंट में लुहाच परिवार के पास 90 बीघा जमीन है। इस गाँव में लुहाच परिवार की 39 वीं पीढ़ी चल रही है।
पुराने अभिलेख की सभी उपलब्ध पृष्ठों वाली प्रति खोलें।
इंटरैक्टिव वंशावली खोलें →