पुण्याना
सीकर · राजस्थान
पुनाना गाँव राजस्थान के जयपुर जिले की जालसू तहसील में बसा एक मध्यम आबादी वाला क्षेत्र है। यहाँ का अभिलेख गाँव के भूगोल, उपलब्ध सुविधाओं और पीढ़ियों से बसे लुहाच परिवार के इतिहास को सामने लाता है।
पुनाना गाँव की आबादी लगभग 4000 है और यह विभिन्न सुविधाओं व पक्की सड़कों से जुड़ा हुआ है।
अभिलेख के अनुसार, किशना राम लुहाच लगभग 1900 ईस्वी में नागौर के भींवपुरा गाँव से यहाँ आकर बसे थे।
परिचय एवं गाँव का भूगोल
पुनाना गाँव जयपुर जिले की जालसू तहसील में स्थित है और इसके आसपास कई गाँव लगते हैं। गाँव में स्कूल, अस्पताल, मंदिर तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाएँ मौजूद हैं।
लुहाच गौत्र का आगमन और इतिहास
परंपरागत विवरण के अनुसार, भींवपुरा गाँव के धर्मा राम लुहाच के सातवें पुत्र किशना राम लगभग 1900 ईस्वी में यहाँ बसे थे। वर्तमान में यहाँ किशना राम से लुहाच गौत्र की पाँचवीं पीढ़ी निवास कर रही है।
01परिचय एवं गाँव का भूगोल
पुनाना गाँव का इतिहास
पुनाना गाँव राजस्थान के जयपुर जिले की जालसू तहसील का एक मध्यम आबादी का गाँव है। यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर और तहसील मुख्यालय से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके पूर्व में बिसनपुरा, नांगल लाडी, दक्षिण में बीचपड़ी, मानपूरिया,बुगालिया, पश्चिम में भैंसावा, बांसडी कला और उत्तर में विजयपुरा व रामूला गाँव की सीमा लगती है। पुनाना का इन सब गाँव से पक्की सड़क से संपर्क है। इस गाँव की कुल आबादी लगभग 4000 लोगों की है जिसमें से लगभग 25 लोग लुहाच गौत्र के हैं। इस गाँव में लुहाच के अलावा डूडी, डोगीवाल, जीला, जाखड़,सामोता और डीडैल गौत्र के लोग रहते हैं। इस गाँव में 1 उच्च माध्यमिक स्कूल, 1 हस्पताल, 1 पशु चिकित्सालय, 6 मंदिर, 1 जोहड़ और 3 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इस गाँव का कुल रकबा लगभग 12000 एकड़ का है जिसमें से 20 एकड़ लुहाच गौत्र के लोगों के पास है। जमीन समतल व बरानी है। सिचाई के लिए ट्यूबवेल का पानी माइक्रो ईरीगेसन की स्प्रींकल प्रणाली से इस्तेमाल किया जाता है। जमीनी पानी मीठा है। पीने का पानी गाँव में बने जल घर जिसकी पूर्ति पाइप लाइन से होती है।
02लुहाच गौत्र का आगमन और इतिहास
इस गाँव के प्रथम लुहाच पुरुष किशना राम लुहाच नागौर जिले के भींवपुरा गाँव से आए थे। भींवपुरा गाँव की वंशावली की पीढ़ी संख्या 34के धर्मा राम लुहाच के 8 बेटे थे। उनमें से 7 वें नम्बर के बेटे किशना रामलगभग 1900 ईस्वी में सपरिवार जयपुर जिले के पुनाना गाँव में आकर बस गए थे। किशना राम से अब तक यहाँ लुहाच गौत्र की5 वीं पीढ़ी चल रही है।
पुराने अभिलेख की सभी उपलब्ध पृष्ठों वाली प्रति खोलें।
इंटरैक्टिव वंशावली खोलें →